Showing posts with label Krishna Balram Temple Jaipur. Show all posts

जयपुर। श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर जगतपुरा जयपुर में राम नवमी उत्सव मनाया गया। उत्सव भगवान राम के अवतार दिवस की खुशी में मनाया जाता है, त्योहारों ने एक भव्य राम तारक यज्ञ के साथ शाम को श्री भगवान रामऔर लक्ष्मण के पलाकी उत्सव के साथ शुरू किया। श्री श्री कृष्ण-बलराम को राम और लक्ष्मण के रूप में सजाया गया था।भक्तों ने दिनभर उपवास रखा एवं हरि नाम संकीर्तन करते हुए भगवान से शांति सौहार्द
एवं सद्भावना के लिए प्रार्थनाएं की। राजस्थान के अनेकों विश्वविद्यालय से  करीब 150 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए  भारतीय संस्कृति को समझा एवं इसका पालन करने का प्रण लिया। मंदिर में सजावट के लिए फूल बंगलौर एवं  विदेश से भी मंगवाए। हजारों  दर्शनार्थियों को विशेष प्रसाद और मिठाई वितरित किए गए थे। आर.गोविंदा दास, अध्यक्ष हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने बताया कि " राम तारक यज्ञ विशेष रूप से श्री राम नवमी के दिन पर किया जाता है । राम तारक यज्ञ के दौरान भगवान राम के 108  पवित्र नामों(श्री रामअष्टोत्तर)  का उच्चारण  सस्वर  मैं किया जाता है। अंत में एक विशाल आरती नाम रामायण के जप के साथ की जाती है। " राम तारक  यज्ञ के बाद एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति आयोजित की गई। यज्ञ के बाद भगवान को पालकी में बिठाकर के मुख्य मंदिर लाया गया। भगवान को अनेकों खाद्य सामग्रियों का भोग लगाया गया।

Powered by Blogger.