हाइपर-एक्टिव मॉलीक्यूल्स के साथ एम पी बिड़ला का सुपर प्रीमियम सीमेंट ब्रांड परफैक्ट प्लस लॉन्च

जयपुर 18 अप्रैल 2018। एम पी बिड़ला सीमेंट ने अपने नए सुपर प्रीमियम ब्रांड, परफैक्ट प्लस, को बाजार में पेश किया है। इसे एक साथ चंदेरिया (राजस्थान) और मैहर (मध्य प्रदेश) के प्लांट्स से लॉन्च किया गया है। सुपर टैक्नोलॉजी उत्पाद में हाइपर एक्टिव मॉलीक्यूल्स, के साथ सीमेंट के अल्ट्रा-फाइन कणों को बढ़ाया गया है। इसके परिणामस्वरूप सुपीरियर बाइंडिंग जेल (सी-एस-एच) के गठन में सुधार होता है जो कंक्रीट के प्रदर्शन को और भी बेहतर करता है। परफेक्ट प्लस सीमेंट कणों के बीच इंटर-बॉन्डिंग के स्तर को बढ़ाता है, जिससे घना कंक्रीट मैट्रिक्स बन जाता है। यह इमारत के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों जैसे-नींव, स्तंभों और छत्त के लिए कंक्रीट को  और ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है। परफैक्ट प्लस कंक्रीट की उच्च शुरुआती ताकत को तेजी से फॉर्मवर्क (शटरिंग) को हटाने में मदद करती है और निर्माण में तेजी को सुनिश्चित करती है। कंक्रीट की कम पारगम्यता स्वचालित रूप से आक्रामक पानी और रसायन के प्रवेश को रोकती है। यह क्लोराइड क्षति के खिलाफ स्टील को सुरक्षा प्रदान करता है। रीइंफोर्सिंग स्टील में लगने वाली जंग, कंक्रीट की कमजोरी और क्षरण का कारण है। परफैक्ट प्लस सीमेंट कंक्रीट को मजबूती प्रदान करता है और कंक्रीट निर्माण का जीवनकाल बढ़ाता है। 
परफैक्ट प्लस, एडवांस्ड फॉर्मूलेशन, ताजा कंक्रीट की पानी की मांग के अनुकूलन को सुनिश्चित करता है, दरारों और प्रोसिटी को कम करता है और सीमेंट की ताकत को बढ़ाता है। 
परफैक्ट प्लस, एम पी बिड़ला सीमेंट की ऑन साइट सेवाओं के आश्वासन के साथ आता है। समर्पित ग्राहक सेवा विशेषज्ञ, सिविल इंजीनियरों द्वारा प्रदान की जाती है। कंक्रीट टेस्टिंग वैन्स से लैस, वे उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर मार्गदर्शन और प्रदर्शन करते हैं। अच्छे मजबूत और टिकाऊ घरों के निर्माण के लिए उपयोग के लिए तैयार समाधान प्रदान करते हैं।
परफैक्ट प्लस के लॉन्च के मौके पर बात करते हुए संदीप रंजन घोष, एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, एम पी बिरला सीमेंट ने कहा कि देश के प्रमुख सीमेंट निर्माताओं में से एक के रूप में, अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ आगे बढ़ते हुए, एम पी बिड़ला सीमेंट हमेशा ग्राहकों को कारोबार के केंद्र में रखता है और समझदार ग्राहकों के लिए मूल्यवर्धित विशेषताओं की पेशकश करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। एम पी बिड़ला सीमेंट इस बात को अच्छी तरह से समझता है कि घर बनाना, प्यार से किया गया श्रम है, इसलिए, सीमेंट की आपूर्ति तक ही सीमित नहीं रहता है, बल्कि अपने विश्वास के अनुसार, घर निर्माता के साथ सीमेंट से घर तक की सोच के साथ संपूर्ण सहभागिता करता है।