Showing posts with label congress. Show all posts

पैट्रोल-डीजल वृद्वि के विरोध में जनता में फूटा आक्रोश 
अनूठे तरीके से किया विरोध प्रदर्शन मानसरोवर में, कारों को रस्सीयों और ऊंट गाडी से बांधकर खिचा गया
जयपुर 27 अप्रेल। पैट्रोल-डीजल में हो रही बेताहाशा वृद्वि से पूरा प्रदेश और देश परेशान है। इसके विरोध में कांग्रेसजन एवं सामाजिक, व्यापारीक संगठनों की ओर से मानसरोवर स्थित किरण पथ चौराहे पर सुबह 11ः00 बजे अनूठा विरोध  प्रदर्शन किया गया। 
कार्यक्रम संयोजक एवं राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पण्डित सुरेश मिश्रा ने बताया कि पैट्रोल-डीजल की बेताहाशा वृद्वि से आमजन जबरदस्त रूप से परेशान है और अपने आप को ठगासा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि पैट्रोल डीजल के दामों के बढने से मंहगाई आसमान छू रही है। ऐसें में भाजपा सरकार जनता को आदम युग की तरफ ले जा रही है। लोगों को अपने वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुये आज का विरोध प्रदर्शन अनूठे ढंग से किया गया। जिसमें कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं ने अपनी कारों को रस्सीयों से खीचां और सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु (हमारी कार हो गई बेकार) जैसे स्लोगन हाथ में लेकर  प्रदर्शन किया। 
पण्डित सुरेश  मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार जानबूझकर पैट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्वि कर रही है। जबकि एक्साईज डयूटी व विभिन्न करों को कम करके जनता को मूल्य वृद्वि से राहत दिलाई जा सकती हैं । इस कदम से सरकार का जनविरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है ओर जनता ने प्रदेश और केन्द्र सरकार को उखाड फेंकने का निश्च्य कर लिया है। रैली में सैंकडों की तादात में कांग्रेसजन एवं आमजन ने हिस्सा लिया और 51 गाडियों को रस्सीयों व उंट गाडियों से खिचकर मूल्यवृद्वि के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शित किया और शीघ्र अतिशीघ्र पैट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की हैं । 
इस रैली में पूर्व प्रत्याशी सांगानेर संजय बाफना, मानसरोवर ब्लाॅक अध्यक्ष सीताराम शर्मा, पार्षद मुकेश शर्मा, पार्षद कमल वाल्मिकी, पार्षद  धर्म सिंह सिघानियां, राज. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष हरेन्द्रपाल सिंह जादौन, बनीपार्क ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज मुदगल, पूर्व पार्षद प्रत्याशी साहिल सरदाना, विक्रम स्वामी, महेश शर्मा, मनीष जैन, सांगानेर ब्लाॅक अध्यक्ष महिला लक्ष्मी शर्मा, मानसरोवर ब्लाॅक अध्यक्ष महिला बीना शर्मा, जय वशिष्ठ, अनिता शर्मा महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री, दुर्गेश दुआ, सुप्रिया शर्मा सहित सैंकडों कांग्रेसजनों एवं आमजन ने  रस्सीयों से गाडियों को खींचा और अपना विरोध दर्ज कराया। 
मिश्रा ने बताया कि इसके पश्चात पैट्रोल डीजल वृद्वि के विरोध में खून से हस्ताक्षर अभियान भी प्रारम्भ किया जायेगा। जिसमें आमजन के हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा। जब तक पैट्रोल डीजल के दाम कम नहीं होगें तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

यूथ कांग्रेस ने बनाई संगठन चुनाव की नई पॉलिसी, जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव वहां नहीं होंगे संगठन चुनाव  जयपुर। प्रदेश में आगामी माह में होने वाले युवा कांग्रेस चुनाव विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिए गए है। इस बार युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान भी आॅनलाइन किया गया था। दरअसल लंबे समय से युवक कांग्रेस के चुनावों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य आपत्ति भी दर्ज करवा रहे थे। यूथ कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने जयपुर आकर संगठन चुनावों के बारे में फीडबैक लिया था, कांग्रेस नेताओं ने यह फीडबैक् दिया था कि विधानसभा चुनावों से पहले अगर यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे तो गुटबाजी बढ़ेगी और इससे पार्टी को नुकसान होगा। विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब देशभर में बाद में चुनाव करवाने का फार्मूेला लागू किया जाएगा। 

प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने ग्रहण करवाई सदस्यता
जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनावों की हलचल देखने को मिलना शुरू हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में चार भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली,इनकों प्रदेशाध्यक्ष सचिन पालयट ने सदस्यता दिलवाई। इनमें रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रामकिशोर मीणा,जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रह चुके मोहनलाल मीणा और रामभजन मीणा के साथ शंकरलाल मीणा शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि ये सभी कांग्रेस से जुडना लंबे समय से चाह रहे थे और आज इनकों शामिल करवाया गया है। 


सभी 200 सीटों पर सर्वे के लिए एजेंसी को दिया जाएगा काम 
हर सीट के सियासी गणित, संभावित उम्मीदवारों की कमियों—खूबियों का जिक्र होगा सर्वे मेें 
जयपुर। कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुट गई है, कांग्रेस उम्मीदवार चयन के लिए जल्द ही कवायद शुरु कर देगी। राहुल गांधी राजस्थान में सभी 200 सीटों का अपने स्तर पर सर्वे करवाएंगे। 
विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार चयन पर कांग्रेस इस बार काफी पहले से कचायद करेगी। इस महीने के अंत तक कांग्रेस सभी 200 सीटों पर सर्वे शुरु करवाएगी। सर्वे एजेंसी राहुल गांधी के स्तर पर ही तय होगी और सर्वे की रिपोर्ट सीधे राहुल गांधी को सौंपी जाएगी। सर्वे में हर सीट का सियासी समीकरण के साथ उम्मीदवारों की कमियों खूबियों और जिताउ उम्मीदवारों पर फोकस कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फील्ड सर्वे की इस रिपोर्ट को कांग्रेस विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार चयन में काम में लेगी। 
सर्वे की रिपोर्ट कांग्रेस मेें टिकट के दावेदारों का भविष्य तय करेगी, टिकट का बड़ा आधार बन सकता है कांग्रेस का सर्वे 
उम्मीदवार चयन चुनावी जीत की अहम कड़ी है, इसी को ध्यान में रखकर कांग्रेेस इस बार फील्ड की तैयारियों से लेकर उम्मीदवार चयन तक का काम काफी पहले करना चाहती है। कांग्रेस इस बार कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्दी कर सकती है। कांग्रेस के सर्वे से पहले टिकट के दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ी हुई हैं, क्योंकि फील्ड सर्वे में सभी टिकट के दावेदारों की अपने क्षेत्र में कितनी पकड़ है, यह सब पता लग जाएगा। सर्वे में जिन उम्मीदवारों की नेगेटिव रिपोर्ट आएगी  उनकी ​टिकट में मुश्किल आ सकती है। इस महीने के अंत तक कांग्रेस का सर्वे शुरु होने के आसर हैं, सर्वे रिपोर्ट से राहुल गांधी राजस्थान के सियासी समीकरणों की धारा समझकर आगे की कवायद शुरु करेंगे। 
Powered by Blogger.