Showing posts with label rajasthan police. Show all posts

बेजुबानों की सेवा प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी - राष्ट्रदीप,
जयपुर। गर्मियाँ बढ़ने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं ने बेजुबानों की भूख प्यास मिटाने का बीड़ा उठाया है। श्री कल्पतरु संस्थान एवं जयपुर पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप ने परिंडों में पानी और अनाज के दानें डालकर अभियान की शुरुआत की। गोपालपुरा स्थित कार्यालय से शुरुआत करते हुए राष्ट्रदीप ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की बेजुबान पक्षियों की सेवा प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि टीम कल्पतरु को बधाई दी और सभी थानों को भी गर्मियों में परिंडे लगाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन पर विष्णु लाम्बा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सीआई सरदार​ सिंह, विजय राठी,दीप्ती जैन, पूनम मीणा, नीतू शुक्ला, शेफाली चौधरी, चंचल खींची, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राहुल जैन को पुलिस मुख्यालय में एसपी लगाया गोरखनाथ मंदिर विवाद मेें एपीओ चल रहे थे राहुल जैन
जयपुर। राज्य सरकार ने दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं एपीओ चल रहे एक आईपीएस को पोस्टिंग दी है।   एक आईपीएस को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। डॉ. प्रशाखा माथुर को आईजी पुलिस आयोजना से आईजी, भर्ती राजस्थान के पद पर, सुरेंद्र कुमार गुप्ता को एसपी इंटेलीजेंस से आईजी आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण के पद पर लगाया है। ण्पएओ चल रहे राहुल जैन को पुलिस मुख्यालय में एसपी मुख्यालय के पद पर पो​स्टिंग दी गई है। राहुल जैन महमूद तारीक आलम के 31 अप्रैल को रिटायर होने के बाद चार्ज संभालेंगे। राहुल जैन को जेडीए में एसपी रहते गोरखनाथ मंदिर के अतिक्रमण हटाने पर हुए विवाद के बाद हटाया गया था। एडीजी एसडीआरएफ बीएल सोनी को एडीजी पुलिस पुनर्गठन और पुलिस नियम का अतिरिक्त चार्ज दिया है। 
Powered by Blogger.