प्रवेश के इच्छुक अभिभावकों को 23 मार्च तक सम्बन्धित विद्यालय में देने होंगे दस्तावेज
वरीयता क्रम निर्धारण के लिए शिक्षा राज्य मंत्री ने निकाली आॅनलाइन लाॅटरी
जयपुर, 13 मार्च। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षा संकुल स्थित सभागार में मंगलवार को गैर-सरकारी विद्यालयों में आरटीई के अन्तर्गत निःशुल्क सीट्स पर शैक्षिक सत्र 2018-19 में प्रवेश हेतु वरीयता क्रम निर्धारण के लिए आॅनलाइन लाॅटरी निकाली। देवनानी ने बताया कि लाॅटरी द्वारा जारी वरीयता सूची को अभिभावक विद्यालयवार प्राइवेट स्कूल वेबपार्टल  के होम पेज पर “वरीयता सूची“ पर क्लिक करके देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने आवेदन कीे आईडी नम्बर व मोबाइल नम्बर से लाॅगिन करके अपने बालक-बालिका का वरीयता क्रमांक सभी आवेदित विद्यालयों में एक साथ देख सकते हैं। यह सुविधा मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है। आॅनलाइन लाॅटरी द्वारा वरीयता क्रम निर्धारण के बाद प्रवेश के इच्छुक सभी अभिभावकों को 23 मार्च तक सम्बन्धित विद्यालय में आवेदन का प्रिंट मय संलग्नक एवं रिपोर्टिंग प्रपत्र उपस्थित होकर जमा करवाना है। इसके बाद प्रवेश कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। 
शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य में निःशुल्क सीट्स पर प्रवेश के लिए आवेदकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि लाॅटरी हेतु आॅनलाइन आवेदन 11,41,416 प्राप्त हुए हैं। लाॅटरी में शामिल बालकों के आवेदनों की संख्या 5,96,848 तथा बालिकाओं की संख्या 5,44,523 है। लाटरी में शामिल थर्ड जेन्डर बालकों के आवेदनों की संख्या इस बार 45 है।
 शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार निःशुल्क सीट्स के तहत प्रवेष के लिए 4 हजार अधिक आॅनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य में निःशुल्क सीट्स पर प्रवेश हेतु पात्र विद्यालयों की संख्या 33,091 हैं। इस बार  28,525 विद्यालयों के लिए आॅनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 4,566 विद्यालय ऐसे हैं जिनके लिए एक भी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् के आयुक्त डाॅ. जोगाराम ने बताया कि लाॅटरी के तहत आने वाले बालक-बालिकाओं, वर्गवार प्राप्त आवेदन तथा उपवर्गों के तहत आवेदनों की संख्या इस प्रकार से हैं-
1. लाॅटरी हेतु कुल आवेदनकर्ता बालक-बालिकाओं की संख्याः-
क्र.सं. गतिविधि संख्या
1 लाॅटरी हेतु कुल बालक-बालिकाओं की कुल संख्या 2,62,449
2 लाॅटरी हेतुु कुल बालकों की संख्या 1,39,398
3 लाॅटरी हेतु कुल बालिकाओं की संख्या 1,23,040
4 लाटरी हेतु कुल थर्ड जेन्डर की संख्या 11
2. लाॅटरी हेतु वर्गवार प्राप्त कुल आवेदनों की संख्याः- वर्ष 2018-19 
सामान्य ओबीसी एसबीसी एससी एसटी कुल
292455 550795 13807 241544 42815 1141416
इन वर्गों में से निम्नांकित उपवर्गों के आवेदनों की संख्या:- वर्ष 2018-19
अनाथ केन्सर/एचआईवी प्रभावित युद्ध विधवा  निःशक्तजन बीपीएल कुल
2398 2478                               3738    1639         9522       105482
3. लाॅटरी हेतु वर्गवार प्राप्त कुल आवेदनकर्ताओं की संख्याः- वर्ष 2018-19
सामान्य ओबीसी एसबीसी एससी एसटी कुल
49576 129043 6804 61496 15530 262449
इन वर्गों में से निम्नांकित उपवर्गों के आवेदनों की संख्या:- वर्ष 2018-19
अनाथ केन्सर/एचआईवी प्रभावित युद्ध विधवा  निःशक्तजन   बीपीएल        कुल
589                          698             1099     398     24161    26945