Showing posts with label bollywood news. Show all posts

जयपुर, 1 मई 2018 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन पर आने वाले सिंगिंग रियल्टी शो इन्डियन आइडल के ऑडिशन जयपुर में लोकप्रिय एपेक्स इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज में हुए। ऑडिशन के लिए खबर फैला दो अभियान को शहर में गायकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली और भाग्य आजमाने वाले गायकों से वह जगह पूरी की पूरी भर गयी। सुबह आठ बजे से शाम के तीन बजे तक चलने वाले ऑडिशन में 1,098 प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था, जिन्होनें इस टाइटल को जीतने के लिए दिल से गाया।
इंडियन आइडल गायन के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को लाने में एक क्रांतिकारी शो रहा है और उसने उन्हें स्टार बनाने के लिए एक नेशनल प्लेटफॉर्म दिया है. यह शो 2004 में शुरू हुआ था जिसमें सोनू निगम और अनुमलिक जज थे और इसके बाद वह बहुत से रोचक सीजन के साथ लौटा। इस साल के जज हैं विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक।
जयपुर में कुल प्रतिभागी थे 1,098 एंट्री सहित 


राष्ट्रव्यापी आॅडिशन शुरू, 1 मई को जयपुर में
जयपुर। पिछले सीजन के लाजवाब सफलता के बाद, भारत का सबसे प्रिय प्लेटफार्म — इंडियन आइडल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर अपने अगले संस्करण के साथ वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। पूर्व में, यह शो अनोखी सिंगिंग प्रतिभाएं सामने लाया है और म्यूजिक इंडस्ट्री को कुछ सर्वश्रेष्ठ सिंगिंग सेंसेशन दिए हैं। इस साल भी, यह शो लाखों आकांक्षी गायकों को अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का मौका देगा। नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक के जज बनने के साथ, यह शो 1 मई को पिंक सिटी, जयपुर के अपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज में अपने ऑडिशंस की शुरुआत करेगा।
इस साल जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, देहरादून, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई सहित भारत के विभिन्न शहरों में केन्द्रों में ऑडिशन देने के लिए सभी युवा, आकांक्षी और प्रतिभाशाली सिंगर्स का आह्वान करने के लिए इस अभियान का संदेश 'खबर फैला दो' दिया गया है।  
खबर फैला दो, भारत की सभी आवाजों के लिए कि इंडियन आइडल का प्लेटफार्म वापस आ गया है और यह ऑडिशन आपके शहर में 1 मई से किए जाएंगे

एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर, संजय बारू द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित एक राजनीतिक नाटक जिसमें प्रमुख भूमिका में अनुपम खेर हैं की प्रमुख फोटोग्राफी की शुरूआत सोमवार को लंदन में हुई।
एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर, एक राजनीतिक नाटक है, जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में बताया जाएगा। इस फिल्म ने जारी किए गए पहले पोस्टर के बाद से ही राष्ट्र की कल्पना को अभिभूत कर लिया है, जिसमें अनुपम खेर दिखाई दे रहे हैं।
इस परियोजना पर बोलते हुए अनुपम खैर ने कहा, यह एक समकालीन व्यक्तित्व को चित्रित करने का अवसर है, जैसे डाॅ. मनमोहन सिंह के संदर्भ में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है। वह 24/ 7 मीडिया युग का एक हिस्सा है, जहां दुनिया अपने व्यक्तित्व को बारीकी से जानती है। मैं पिछले कुछ महीनों से इस चरित्र का आत्मावलोकन कर रहा हूं। मैं सिनेमाई वास्तविकता में उस प्रयास को ढालने के लिए उत्सुक हूं। 
रचनात्मक निर्माता के रूप हंसल मेहता के साथ निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है और अक्षय खन्ना को प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू के रूप में शामिल किया गया है। स्क्रिप्ट मयंक तिवारी द्वारा लिखी गई है, जिन्होंने हाल ही में भारत के आधिकारिक आॅस्कर के प्रवेश के लिए एशियन फिल्म अवार्ड-न्यूटन जीता है। यह फिल्म बोहरा ब्रदर्स द्वारा  निर्मित है और इसकी 21 दिसम्बर 2018 को रिलीज होने की उम्मीद है।







8 साल से हो रही परंपरागत हनुमान पूजा में मौजूद रहते हैं-आशिष शर्मा 
जयपुर। 8 वर्षीय परंपरा को मानाने के लिए अभिनेता आशिष शर्मा ने हनुमान जयंती पर जयपुर के निवास का दौरा किया। एक ओर जो वर्तमान में पृथ्वी वल्लभ में व्यस्त हैं मगर परिवार के साथ ऐसे अवसर को कभी नहीं गंवाते साथ ही पूजा में भाग लेने के लिए भी। अभिनेता जो पहले सिया के राम में राम के चरित्र को चित्रित करते थे वह जयपुर का मूल निवासी है और ये मौका उनको अपने मूल और जड़ों के करीब रहने का मौका प्रदान करता है।

जयपुर, 29 मार्च, 2018। राजस्थान दिवस पर गुलाबी नगरी जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामन शंकर-अहसान-लाय की जोडी के जादुई नग्मों से दर्शक सम्मोहित हो गए। शाम का वक्त मौसम में हल्की सी ठण्डक के बीच इस तिकड़ी ने अपने गानों से दर्शक श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अल्बर्ट हाॅल के सामने का प्रांगण आज दर्शकों से खचाखच भरा था। इस अवसर पर विशेष अतिथि पर्यटन राज्य मंत्री कृष्णेन्द्र कौर(दीपा) रही। 
शंकर महादेवन, एहसान नूरी और लाॅय मेण्डोन्सा की इस संगीतमय जुगलबंदी में जहां शंकर महादेवन के दिल चाहता है, कोई काहे कहता रहे, रॉक ऑन थे। इस तिकड़ी के तीनों सदस्य तीन अलग-अलग संगीत शैली के लिए जाने जाते है। शंकर महादेवन जहां हिन्दुस्तानी पारम्परिग गीत के लिए जाने जाते हैं वहीं वेस्टर्न राॅक के लिए एहसान और फ्यूजन की गहरी पकड तीन इलेक्ट्राॅनिक सिंथेसाइजर्स पर करने में लाॅय काफी माहिर हैं। इन संगीत कम्पोजर्स को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 2006 में कल हों न हों के लिए प्रदान किया गया।


जयपुर। राजपूत सभा भवन जयपुर में फिल्म एक्टर ठाकुर अनुप सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाडा ने माला और साफा पहनाकर अनुप सिंह का अभिन्नंदन किया।

राजस्थान में ब्राहम्ण महासभा ने जताया विरोध जयपुर। फिल्म पद्मावती का विरोध अभी शांत ही नहीं हुआ था कि फिल्म मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी का विरोध अब राजस्थान में शुरू हो गया है। यहां ब्राहम्ण महासभा ने फिल्म के विरोध में मोर्चा खोला है,
महासभा के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस फिल्म के बारे में निर्देशक को पूर्व में कई पत्र लिखे जा चुके है,लेकिन उन्होने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है,ऐसे में राज्य सरकार इस फिल्म की प्रदेश में हो रही शुटिंग पर रोक लगाए। मिश्रा ने कहा कि फिल्म की प्रदेश में लगातार शुटिंग चल रही है,इस पर राज्य सरकार तुरंत रोक लगाए। मिश्रा ने अंदेशा जताया है कि फिल्म में झांसी की रानी के अंतरग दृश्य फिल्माएं जा रहे है। 
कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 'मणिकर्णिका'की कहानी लेखिका जयश्री मिश्रा की किताब 'रानी' पर आधारित हो सकती है। दरअसल, इस विवादित किताब में ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट एलिस नाम के एक पॉलिटिकल एजेंट से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बीच प्रेम संबधों का जिक्र किया गया है। इस किताब को उत्तरप्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार में साल 2008 में बैन कर दिया गया था, लेकिन यह किताब आॅनलाइन उपलब्ध है। इस किताब की  लेखिका जयश्री मिश्रा यूके में रह रही हैं, जिन्होनें इस किताब को हिस्टॉरिकल फिक्शन का रूप दिया था।




Powered by Blogger.