Showing posts with label election. Show all posts

अभय जोशी और राधारमण को मिले बराबर वोट जयपुर, 29 मार्च। पिंकसिटी प्रेस क्लब लिमिटेड़ की वार्षिक कार्यकारिणी 2018-19 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राधारमण शर्मा और अभय जोशी, महासचिव पद पर मुकेश चौधरी निर्वाचित घोषित किए गए है। कोषाध्यक्ष पद पर रघुवीर जांगिड़, उपाध्यक्ष के दो पदों पर देवेन्द्र सिंह, परमेश्वर प्रसाद शर्मा विजयी घोषित। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि गुरूवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष के प्रत्याशी राधारमण शर्मा को 192 व अभय जोशी को 192, महासचिव पद पर मुकेश चौधरी को 412, कोषाध्यक्ष पद पर रघुवीर जांगिड़ 390, उपाध्यक्ष के दो पदों पर देवेन्द्र सिंह 208, और परमेश्वर प्रसाद शर्मा 195 मत मिले। 
शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदोें के लिए मांगी लाल पारीक 302, श्रीमती अनिता शर्मा 276, राहुल भारद्वाज 274, विनय जोशी 274, रामेन्द्र सिंह सोलंकी 266, महेश आचार्य 259, गिरिराज प्रसाद गुर्जर 256, विमल सिंह तंवर 242, कानाराम कड़वा 232, निखलेष कुमार शर्मा 219 मतों से निर्वाचित हुए। 



जयपुर, 28 मार्च। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव बुधवार को आयोजित हुए किए। सदस्यों के 25 पदों के लिए हुए इस चुनाव में प्रदेशभर के 159 प्रत्याशियो ने अपना भाग्य आजमाया। कौंसिल के चेयरमेन महाधीवक्ता
एनएम लोढ़ा ने बताया की कुल पचास हजार 748 मतदाताओं में से 74 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर के चुनाव अधिकारी जगमोहन सक्सैना ने बताया कि शहर में मतदान के लिए छह केन्द्र बनाए गए। मतदान सुबह नौ बजे से शाम साढे पांच बजे तक किया गया। हाइकोर्ट की जयपुर पीठ में करीब 8 हजार मतों में से 4 हजार 435 मत डाले गए। गौरतलब है की बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के यह चुनाव 9 साल बाद हुए है। मतों की गणना करीब एक माह तक चलने की सम्भावना है।
Powered by Blogger.