उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन
वाया मावली जं., चन्देरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर एवं अलवर संचालित होगी
जयपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाडी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 24.02.18 से प्रत्येक शनिवार से उदयपुर सिटी से 23.10 बजे रवाना होकर रविवार को 12.15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 25.02.18 से प्रत्येक रविवार से दिल्ली सराय रोहिल्ला से 16.20 बजे रवाना होकर सोमवार 04.55 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
22986/Rajasthan Humsafar Express - Delhi Sarai Rohilla to Udaipur
Indian Railways To Give Yet Another Humsafar Express To Rajasthan
Indian Railways Humsafar Express for Rajasthan

Post a Comment