गहलोत जी की एक बार आवाज तो सुना दो: राठौड़
आप गारंटी दे की अगली बार विपक्ष में राजे जी को जरूर सदन में लाएंगे: डोटासरा
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से एक-दूसरे के प्रमुख नेताओं (मुख्यमंत्री वसुंधरा राज और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत) को लेकर तंज कसे। दोनों ही पक्षों के सदस्यों ने इन दोनों के विपक्ष में रहते सदन में नहीं आने को लेकर बहस की।
हुआ यूं कि कृषि, सहकारिता और पशुपालन चिकित्सा की अनुदान मांगों पर चल रही बहस पर विपक्ष के मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा बोल रहे थे। किसानों के कर्ज माफी पर सरकार को कोसते हुए डोटासरा ने कहा कि इससे ज्यादा को गहलोत सरकार के समय किसानों को मिला था। इस पर सत्ता पक्ष के उप सचेतक मदन राठौड़ ने गहलोत पर तंज कसते हुए डोटासरा को कहा कि वे किसानों के इतने ही हितैषी है तो सदन में क्यों नहीं आते। जब से कांगे्रस विपक्ष में आई है, उनकी एक बार भी आवाज नहीं सुनी। एक बार उनकी आवाज तो सुनवा दीजिए।
इस पर डोटासरा ने पलटवार करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए राठौड़ से कहा कि आप गांरटी दिलवाएं कि अगली बार हमारे सत्ता पक्ष में आने पर आप वसुंधरा राजे जी को विपक्ष लॉबी में लेकर आएंगे। कहीं ऐसा न हो कि सरकार के जाने के साथ ही वो भी पांच साल के लिए फिर से लंदन जाकर न बैठ जाएं।

Post a Comment