नीता गल्होत्रा, संगीता व महेन्द्रराय की चित्र प्रदर्शनी
जयपुर 10 अप्रेल। जवाहर कला केन्द्र में स्थित पराजित गैलेरी में विख्यात चित्रकारों श्रीमती नीता गल्होत्रा, श्रीमती संगीता मितल एवं महेन्द्रराय की चित्र प्रदर्शनी का मंगलवार को कलाप्रेमियों ने अवलोकन किया एवं प्रदर्शित चित्रों की प्रशंसा की। सोमवार से प्रारम्भ हुई यह प्रदर्शनी गुरूवार 12 अप्रेल तक चलेगी।
समन्वय शीर्षक इस चित्र प्रदर्शनी में कुल 60 चित्र प्रदर्शित किये गये है। श्रीमती नीता गल्होत्रा द्वारा वाटरकलर एवं पैन से बनाये गये कुल 35 चित्रों में प्रकृति व पक्षियों को खुबसूरती से चित्रित किया गया है। उनके चित्रों में रंग-बिरंगी चिडियाएं विशेष आकर्षण का केन्द्र है। इसके साथ ही अल्बर्टहाल, अजमेर की दरगाह एवं जूनागढ फोर्ट बीकानेर के लैण्डस्केप की कलाप्रेमियों को आकृष्ट कर रहे है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती गल्होत्रा के चित्रों की अब तक एक दर्जन प्रदर्शनियां समायोजित की जा चुकी हैं, उनके चित्र राष्ट्रपति भवन में भी प्रदर्शित किये गये है।
दिल्ली की संगीता मितल के खुशहाल बचपन शीर्षक से बने 13 तेलीय चित्र विभिन्न मनोभावों के साथ बच्चों के आकर्षक चित्र प्रदर्शित किये गये है। इन चित्रों का आकर्षक रंग संयोजक दर्शकों को प्रभावित कर रहा है।
चित्र प्रदर्शनी में चित्रकार महेन्द्रराय के वाटर कलर से बनाये गये रंग बिरंगें फूलों के चित्र एवं लैण्डस्केप प्रदर्शित किये गये है। खिलखिलाते फूलों के चित्र भी कलाप्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रहे है। प्रकृति को पक्षियों, बचपन एवं फूलों के माध्यम से दर्शाती यह समन्वय प्रदर्शनी गुरूवार तक दर्शकों के लिए खुली है।


Post a Comment