यूथ कांग्रेस ने बनाई संगठन चुनाव की नई पॉलिसी, जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव वहां नहीं होंगे संगठन चुनाव जयपुर। प्रदेश में आगामी माह में होने वाले युवा कांग्रेस चुनाव विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिए गए है। इस बार युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान भी आॅनलाइन किया गया था। दरअसल लंबे समय से युवक कांग्रेस के चुनावों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य आपत्ति भी दर्ज करवा रहे थे। यूथ कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने जयपुर आकर संगठन चुनावों के बारे में फीडबैक लिया था, कांग्रेस नेताओं ने यह फीडबैक् दिया था कि विधानसभा चुनावों से पहले अगर यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे तो गुटबाजी बढ़ेगी और इससे पार्टी को नुकसान होगा। विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब देशभर में बाद में चुनाव करवाने का फार्मूेला लागू किया जाएगा।

Post a Comment