Showing posts with label medical. Show all posts

हृदय रोग विशेषज्ञों ने की कई जटिल एवं रिस्की री-डू सर्जरी
जयपुर। देखा जा रहा हैं कि, ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं जिन्हें हृदय संबंधि समस्याओं के साथ-साथ अन्य कई तरह की परेशानियां है। ऐसे मरीज भी काफी है जिनकी हार्ट सर्जरी पहले हो चुकी हैं और उन्हे री-डू सर्जरी (फिर से सर्जरी) की जरूरत पड़ रही है। ऐसे सर्जरी में काफी रिस्क की संभावना रहती है और यह चुनौतिपूर्ण एवं जोखिम भरा होता है। ऐसे में उपचार में एक्सपर्टस की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है और हाई रिस्क की श्रेणी के मरीजों की सफल पुन: सर्जरी करना अपने आप में एक उपलब्धि है। ऐसी ही उपलब्धि नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल,जयपुर के कार्डियक सर्जरी टीम ने प्राप्त की है।

राकेश (बदला नाम), निवासी - अलवर
उम्र - 65 वर्ष 
पिछले सात वर्ष में दो बार एंजियोप्लास्टी और एक बाईपास सर्जरी से गुजर चुके हैं। हृदय में फिर से मल्टीपल ब्लॉकेज बन गए, जिसके लिए पुनरू सर्जरी की आवश्यकता थी। नारायणा हॉस्पीटल में री-डू बाईपास सर्जरी सफल रही और ब्लॉकेज ठीक कर दिए गए। 

बिहारी लाल (बदला हुआ नाम), सीकर
उम्र- 61 वर्ष
दो बार वॉल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हो चुकी थी, तीसरी बार फिर से सर्जरी की आवश्यकता पड़ी। वॉल्व में टिश्यू के बढने से वॉल्व बाधित हो रहा था जिससे सांस लेने में तकलीफ एवं हांफनी आ रही थी। वॉल्व रिप्लेसमेंट की री-डू सर्जरी के बाद अब परेशानी से निजात मिल चुका है। 

लखानी लाल (बदला हुआ नाम), भरतपुर
उम्र- 90 वर्ष
इन्हें पूर्व में हार्ट अटैक आ चुका था और अब बार-बार छाती मे दर्द की परेशानी रहती थी। दवाईयों का भी काई असर नहीं हो रहा था। इसलिए इनके परिजन चाहते थे की इनकी बाईपास सर्जरी हो जायें ताकि राहत मिल सके। नारायणा हॉस्पिटल की टीम ने सभी रिस्क को मैनेज करते हुए सफल बाईपास सर्जरी कर, इन्हें नई जिन्दगी दी। 
इन सभी मामलों में समानता यह हैं कि पूर्व में मरीज किसी अन्य अस्पताल में कार्डियक सर्जरी या उपचार करा चुके थे। 

विशिष्ट हार्ट सेन्टर का ही करें चुनाव-
नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कार्डियक सर्जरी के एच.ओ.डी एवं चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. सी.पी. श्रीवास्तव ने बाताया कि “इस तरह की उच्च जोखिम वाली सर्जरी करने के लिए जरूरी हैं प्रत्येक जटिलताओं से निपटने का आंकलन करने वाली टीम। एक्स्पर्ट विशेषज्ञ सभी हाई रिस्क फैक्टर्स को अत्याधुनिक तकनीक एवं अपने अनुभव के साथ हैण्डल कर सकते हैं जो छोटे सेन्टर्स पर उपलब्ध नहीं होता। हमारी यह सलाह हैं की सही निदान एवं सुरक्षित ईलाज के लिए मरीज सिर्फ विशिष्ट एवं अनुभवी हार्ट सेन्टर्स का ही चुनाव करें”। सर्जन को ऑपरेशन टेबल पर कई चुनौतियों एवं जटिलताओं का सामना करना पड़ता हैं, ऐसे में सही निर्णय लेने के लिए काफी अनुभव एवं दक्ष कार्डियक सर्जन होना जरूरी है।

जटिल सर्जरी में हैं अनुभव महत्वपूर्ण-
नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. अंकित माथुर ने कहा कि “हार्ट के ऐसे मरीज जिनकी पहले से सर्जरी हो चुकी होती है और दोबारा ऑपरेशन की जरूरत आ पड़ती है या फिर ज्यादा उम्र के रोगी या ऐसे मरीज जिन्हे हार्ट के साथ-साथ अन्य गंभीर बिमारियों की शिकायत हो अथवा जिन्हे हार्ट की ही कई तरह की बिमारियां हो -ऐसे मरीज हाई रिस्क की श्रेणी में आते है। 

हाई रिस्क एवं री-डू सर्जरी के मरीजों का हुआ सफल इलाज -
नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल की जोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. माला ऐरन ने कहा कि, ऐसा देखा गया है की जिन मरीजों में हाई रिस्क फैक्टर्स हैं या उन्हें पुनः सर्जरी की आवश्यकता है, उन का सफल इलाज नारायणा जैसे स्पेशलाइज्ड सेन्टर्स में ही हो सकता है जहाँ सर्जिकल और सपोर्ट टीम को काफी अनुभव हो। हमारी कार्डियक टीम सिर्फ राजस्थान ही नहीं उत्तर भारत के अनेक पेशेंट्स का सफलतापूर्वक इलाज कर चुकी है। हमारे यहां किफायती और अत्याधुनिक तकनीकों से उन्नत इलाज होता है।

चित्तौड़गढ़ 25 अप्रैल। एमपी बिड़ला हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चित्तौड़गढ़ बुधवार को राजस्थान की जनता को समर्पित किया गया। यह चिकित्सालय एमपी बिड़ला समूह द्वारा स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में नवीनतम प्रयास को दर्शाता है। एमपी बिड़ला समूह द्वारा मुंबई एवं इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल, कोलकाता में स्थित बेल व्यू क्लिनिक एवं प्रियंवदा बिड़ला अरविन्द आई हॉस्पिटल, सतना में एमपी बिड़ला हॉस्पिटल और प्रियंवदा बिड़ला कैन्सर रिसर्च सेन्टर जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा सेवा संस्थान सफलता पूर्वक संचालित किये जा रहे है।
चित्तौड़गढ़ मेें यह पहला पूर्ण सेवा हॉस्पिटल है जिसका स्वयं का आन्तरिक आधुनिक चिकित्सा, पैथोलॉजिकल प्रयोगशाला और मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर है जो विशेषतौर पर सर्जिकल संक्रमण के खतरे से सुरक्षित है।
हमें गर्व है कि एमपी बिड़ला हॉस्पिटल के माध्यम से हम सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। रजिस्टे्रशन, एडमिशन, बिलिंग और डिस्चार्ज की सरल एवं त्वरित प्रक्रिया के साथ ही न्यूनतम प्रतीक्षा समय, पारदर्शी शुल्कदर, नैतिक चिकित्सा सेवा, कुशल नर्सिंग देखभाल, आरामदायक और स्वच्छता इस हॉस्पिटल की खासियत है।
यदि चिकित्सकीय विशेषताओं की बात करें तो पूर्णकालिक सोनालॉजिस्ट के साथ अत्याधुनिक और विस्तृत रेडियोलॉजी इकाई जो कि सीटी स्केन, एक्स रे, यूएसजी, टीएमटी, इको एवं होल्टर सुविधा युक्त है। सभी आधुनिक सुविधायुक्त पैथोलॉजिकल लेब जो कि हेमोटोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, सैरोलॉजी, हिस्टोपैथोलॉजी के लिए सर्वोपयुक्त है। कुशल प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा 24म7 आपातकालीन देखभाल, चिकित्सकों और कुशल स्टाफकर्मियों द्वारा आईसीयू, आईटीयू इकाई, नवजात शिशु देखभाल इकाई, सर्जिकल संक्रमण से सुरक्षित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, चौबीस घण्टें फार्मेसी उपलब्ध है साथ ही शीघ्र ही ब्लड बैंक शुरू किया जाना है।
यह चिकित्सालय न सिर्फ चित्तौड़गढ़  के रोगियों की सेवा करेगा बल्कि आसपास के जुुड़े जिलों, तहसील और कस्बों के निवासियों लिए भी तत्पर रहेगा। इन क्षेत्रों के लोगों को विशेष उपचार के लिए अहमदाबाद, इंदौर, मुंबई या दिल्ली जैसे बडे शहरों में लंबी दूरी तक जाने की अब आवश्यकता नही होगी।
एमपी बिड़ला अस्पताल का लक्ष्य चित्तौड़गढ़ और राजस्थान के लोगों को एक ही छत के नीचे आधुनिक तकनीक और नैदानिक कौशल के साथ सस्ती और सर्वोत्तम सेवाएं देकर कुशल और गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बनना है।

जयपुर, 26 मार्च। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित आश्रय पालना स्थल योजना की वार्षिक बैठक सोमवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में आयोजित हुयी। निदेशक जनस्वास्थ्य डाॅ. वी.के.माथुर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित चिकित्सालयों के प्रभारी अधिकारियों ने अपने-अपने चिकित्सालय प्रांगण में संचालित आश्रय पालना स्थलों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। डाॅ.माथुर ने बताया कि प्रदेशभर में 68 आश्रय पालना स्थल मेडिकल काॅलेज, जिला चिकित्सालय, सैटेलाइट चिकित्सालयों के प्रागंण में ‘नवजात शिशु फेंके नहीं, हमें दें!‘ की थीम पर  संचालित हैं एवं इन स्थलों पर अनजान व अनचाहे नवजात शिशुओं के आश्रय की सेवाएं संचालित हैं। उन्होंने बताया इन पालना स्थलों में वर्ष 2015 से अब तक कुल 131 नवजात शिशु अनजान व्यक्ति छोड़ कर गये हैं एवं उनकी स्वास्थ्य जांच करके उन्हें संबंधित शिशु गृहों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया संतान सुख से वंचित दम्पत्ति आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शिशु गृहों से इन नवजात को गोद ले सकता है। कार्यक्रम में आश्रय पालना केन्द्रों में आये बच्चों में से गोद लेने वाले वाले दम्पत्तियों का सम्मान भी किया गया। समीक्षा बैठक में सीफू निदेशक डाॅ.अमिता कश्यप, राज्य नोडल अधिकारी डाॅ.राजा चावला, डाॅ.जयसिंह, राज्य सलाहकार देवेन्द्र अग्रवाल एवं संबंधित जिलों के आश्रय केन्द्रों के प्रभारी अधिकारी व नर्सिंगकार्मिक मौजूद थे।
Powered by Blogger.