Showing posts with label nagar nigam jaipur. Show all posts

जयपुर। लम्बे समय के अंतराल के बाद नगर निगम जयपुर को स्थाई मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मिल गया। स्वायत्त शासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर जगदीश फुलवारिया को जयपुर नगर निगम में सीएफओ लगाया है। फुलवारिया अभी अजमेर नगर निगम में सीएफओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं नगर निगम जयपुर में सहायक अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया को सीएफओ का अतिरिक्त चार्ज दे रखा था। गौरतलब रहे कि पिछले कुछ माह से राजधानी जयपुर में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही है। इसको देखते हुए नगर निगम आयुक्त रवि जैन ने स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से बात कर यहां सीएफओ लगाने की मांग की थी। 

अहमदाबाद की फर्म ने दी प्रजेंटेशन 
जयपुर। चारदीवारी में पुरोहित जी का कटला सहित अन्य संकड़े एरिया या गलियों में बसे बाजारों में आगजनी की घटना से कैसे निपटा जा सके, इसको लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी। पुरोहित जी का कटला में विजीट करने के बाद फायर फाइटिंग सिस्टम उपलब्ध करवाने की अहमदाबाद की फर्म ने अपने नये उपकरणों से नगर निगम प्रशासन को अवगत करवाया। उन्होने रोबोट टैक्नॉलोजी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये रोबोट संकड़े रास्तों में आगजनी की घटना से निपटने में अच्छा फायर फाइटर साबित होगा। 
इसके अलावा कंपनी ने बताया कि पुरोहित जी कटला सहित अन्य बाजारों में वह कैसे आगजनी की घटना से निपटेगा। पुरोहित जी का कटला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए कंपनी ने पाइप लाइनों का जाल बिछाने की बात कही। कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि यह बाजार काफी भीड़भाड़ वाला है। अनहोनी की आशंका में यहां पर रोबोट अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। तंग गलियों सहित पूरे कटले में जमीन से दस फीट ऊपर पानी की एक इंच की लाइन डाली जाए। साथ ही इस लाइन पर हर 60 फीट की दूरी पर एक नोजल लगाया जाए, ताकि आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग कर आग पर तुरंत नियंत्रण पा सके। 
हर स्थिति में काम करेगा रोबोट
कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि जिस रोबोट की वे बात कर रहे है वह काफी उपयोगी साबित होगा। न केवल व छोटी-छोटी गलियों में या बड़ी आगजनी वाले इलाकों में घुस जाएगा, बल्कि अच्छे से आग बुझाने में निपुण होगा। उन्होने बताया कि इस रोबोट को खासतौर पर संकरे स्थानों के लिए ही डिजाइन किया है। सेंसर के साथ एचडी कैमरे से लैस यह रोबोट आग के करीब जाकर भी गर्म नहीं होगा यानी उसके सिस्टम पर तेज गर्मी का कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा जब यह पानी फेंकेगा तो उससे उसका तापमान भी स्थिर रहेगा। पानी में गीला होने पर भी रोबोट के पाट्र्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


नगर निगम 200 स्थानों पर लगवाएगा प्याऊ

जयपुर, 4 अप्रैल। गर्मी के मौसम में शहर के लोगों को सड़कों पर शुद्ध व ठण्डे पानी पीने को मिल सकता है। नगर निगम जयपुर ने इसके लिए शहर में करीब 200 स्थानों पर प्याऊ लगाने की तैयारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इन प्याऊ पर पानी फिल्टर करने की आरओ मशीन भी लगेगी, ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। जानकारी के मुताबिक एक आरओ निर्माता कंपनी ने इसका प्रस्ताव पिछले दिनों नगर निगम को दिया था। कंपनी ने शहर में अलग-अलग प्याऊ लगाने और उसमें आरओ प्लांट लगाकर पानी उपलब्ध करवाने की बात कही थी। हालांकि कंपनी ने ये पानी 50 पैसे प्रतिलीटर की दर से उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन निगम प्रशासन ने पानी नि:शुल्क ही देने की बात कही।
कंपनी करेगी पूरा प्रबंध
मेयर अशोक लाहोटी की माने तो शहर में जो प्याऊ लगेंगी उसमें पानी, आरओ आदि की व्यवस्था कंपनी ही करेगी। निगम की ओर से जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें कंपनी का सहयोग स्थानीय व्यापार मण्डल या स्वयं सेवी संस्थाएं भी कर सकेंगी।
शुरूवात में 50 स्थानों पर मॉडल लगेगी प्याऊ
लाहोटी ने बताया कि शुरूवात में कंपनी ने 50 स्थानों पर प्याऊ लगाने की बात कही है। उन प्याऊ का संचालन ठीक से होने पर इसकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। पानी, आरओ मशीन के प्रबंध के अलावा प्याऊ का रखरखाव भी कंपनी ही करेगी, इसमें नगर निगम की ओर से कोई पैसा खर्च नहीं किया जाएगा। हालांकि इस प्याऊ के जरिए कंपनी अपने ब्राण्ड का प्रमोशन कर सकती है।

जयपुर। अधिक से अधिक अरबन डवलपमेंट टैक्स वसूलने के लिए जयपुर नगर निगम ने नया फंडा निकाला है। जयपुर मेयर अशोक लाहोटी ने यूडी टैक्स के लिए जोन वाइज प्रतिदिन का टारगेट फिक्स किया है। टारगेट के अनुसार यूडी टैक्स वसूलने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईपीएल मैच का टिकट दिया जाएगा।
साथ ही नकद ईनाम भी दिया जाएगा। करंट फायनेंशियल समाप्त होने में चार दिन बचे है और नगर निगम केवल 49 करोड़ रुपए अरबन डवलपमेंट टैकस वसूल कर पाया है। नगर निगम ने पिछले साल 62 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूल किया था। लेकिन इस बार नगर निगम यूडी टैक्स वसूली में पीछे है। इसलिए शेष चार दिन में अधिक से अधिक यूडी टैक्स वसूल करने के लिए नगर निगम ने नया फंडा अपनाया है। नगर निगम ने यूडी टैक्स वसूली के टारगेट फिक्स किए है। नगर निगम के कमिश्नर रवि जैन ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है। आदेश में सभी जोनों की राजस्व टीम को टारगेट के अनुसार राजस्व वसूली करने पर नकद इनाम के साथ आईपीएल मैच का फ्री टिकट देने का प्रलोभन दिया है। यूडी टैक्स वसूली के लिए अलग-अलग जोन के लिए अलग-अलग टारगेट फिक्स किए गए हैं। आदेश के  तहत मानसरोवर, सांगानेर और विद्याधर नगर जोन में प्रतिदिन 50 लाख रुपए से ज्यादा  यूडी टैक्स वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य प्राप्त करने वाले जोन की रेवेन्यू टीम को 5100 रुपए नकद ईनाम दिया जाएगा। साथ ही आईपीएल मैच के टिकट भी दिए जाएंगे। इसी तरह मोतीडूंगरी व सिविल लाइन जोन को प्रतिदिन 1 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य पूरा करने पर जोन की रेवेन्यू टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और आईपीएम मैच के टिकट दिए जाएंगे। इसी तरह हवामहल पूर्व एवं पश्चिम और आमेर जोन के लिए प्रतिदिन 10 लाख रुपए यूडी टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य पूरा करने पर जोन की रेवेन्यू टीम को  2100 रुपए का नकद पुरुस्कार एवं आईपीएल मैच के टिकट दिए जाएंगे।

सुविधा क्षेत्र की जमीन पर दिए थे वाणिज्यिक उपयोग के पट्टे
जयपुर। नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को टोंक रोड न्यू लाईट कॉलोनी की सुविधा क्षेत्र की जमीन पर जारी किए पांच पट्टों को निरस्त कर दिया। इन पट्टों को जारी करने के मामले में निगम के ही पार्षदों ने उच्च स्तर पर शिकायत की थी, जिसके बाद तत्कालीन उपायुक्त शिवदत्त गौड़ को एपीओ करते हुए एटीपी रफीक मोहम्मद
को निलंबित किया था। उपायुक्त प्लानिंग विनोद पुरोहित ने बताया कि न्यू लाईट कॉलोनी के जो पांच पट्टों जारी हुए है, उन्हे नगर निगम स्तर पर निरस्त कर दिया है। गौरतलब रहे कि इन पट्टों को लेकर न केवल कांग्रेस बल्कि भाजपा के विधायकों ने भी शिकायत की थी। भाजपा पार्षदों ने तो पार्टी स्तर पर और नगरीय विकास मंत्री स्तर पर भी शिकायत की थी। वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने इस मामले में एसीबी में भी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसका परिवाद दर्ज किया जा चुका है। 
अतिरिक्त आयुक्त के समक्ष हुए बयान
वहीं इस मामले की जांच के लिए बनाई कमेटी ने भी बुधवार को नगर निगम की कॉओपरेटिव शाखा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों से बयान लिए है। हालांकि अभी इसमें प्लानिंग शाखा के अधिकारियों के भी बयान होने बाकी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त राजस्व प्रथम और अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।
फर्जी पट्टों पर अब तक कोई एक्शन नहीं
इधर शांति नगर व प्रेम नगर में सड़क की जमीन पर पट्टों जारी करने के मामले में फिलहाल कुछ नहीं हुआ। इस मामले में भी तत्कालीन उपायुक्त इंद्रजीत सिंह को एपीओ कर रखा है। हालांकि इस मामले में इंद्रजीत सिंह ने ज्योति नगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसमें उनका ये कहना था कि उनके जाली हस्ताक्षर कर पट्टों जारी कर दिए, जबकि निगम के रिकॉर्ड में कोई पट्टा जारी नहीं किया। 

जयपुर। नगर निगम जयपुर से सम्बन्धित समस्याओं के लिए 2747400 पर कॉल कर के अपनी समस्याओं का निस्तारण करवा सकते है। अब आपको नगर निगम क्षेत्र में सफाई व घर—घर कचरा संग्रहण संबंधित समस्याए मृत पशु एवं आवारा पशु, रोड लाइट व सड़क, सीवर, नाली मरम्मत और अवैध निर्माण आदि
समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए 2747400 पर घर बैठे कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकते है। नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं को लेकर अपनी शिकायत मोबाईल नम्बर,पता वार्ड नम्बर, शिकायतकर्ता का नाम एंव शिकायत का विवरण देने से समस्याओं का निवारण किया जाता है। शिकायतकर्ता के मोबाईल नम्बर पर शिकायत क्रंमाक नम्बर मैसेज द्वारा भिजवाया जाता है। जिससे कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत का ट्रैक भी रख सकता है।

पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल शुक्रवार को पहुंची नगर निगम मुख्यालय और मेयर अशोक लाहोटी से मुलाकात की। खंडेलवाल ने नगर निगम के ईएसआई पीएफ सर्विस टैक्स की चोरी के मामले में लाहोटी से मुलाकात की । दरअसल निगम को 23 करोड़ पीएफ, 7.22 करोड़ सर्विस टैक्स के नोटिस के बाद करीब 11 करोड़ का ईएसआई विभाग ने नोटिस भी दिया था । पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल ने की दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि 70 करोड़ से अधिक का ये घपला हैं। वहीं, मेयर अशोक लाहोटी ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों पर कार्यवाही जरूर होगी।

जयपुर। नगर निगम जयपुर मुख्यालय में शनिवार को निगम आयुक्त और जेएससीएल सीईओ रवि जैन से जूमकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग मोरन ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने जयपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बाइसाइकिलस शेयरिंग स्कीम के बारे में विचार विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि जयपुर स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर जूमकार की पैडल कंपनी ने वॉल सिटी में 30 लोकेशन और 42 पार्किंग तैयार की हैं। यहां पर 300 बाइसाइकिल्स रखी गई हैं। बाइसाइकिल शेयर स्कीम के अंतर्गत इन बाइसाइकिल्स को किराए पर दिया जाएगा। इन बाइसाइकिल्स में स्मार्ट लॉक, रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, सोलर एनर्जी से पावर्ड और बिल्ट इन अलार्म जैसी खासियतें हैं। इन बाइसाइकिल्स को 10 रुपए प्रति घंटे पर किराये पर दिया जाएगा। आयुक्त रवि जैन ने बताया कि बाइसाइकिल चलाने से पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है और इससे सेहत को भी फायदा होता है।

zoom car cycle rental jaipur,Self drive car rental Jaipur starting, Bicycle for rent in India,Cycles on rent with Zoomcar,Greg Moran Co-Founder & CEO Zoomcar 
Powered by Blogger.