Showing posts with label railway. Show all posts

ट्रेक नवीनीकरण, अनुरक्षण कार्य तथा स्टाफ ट्रेनिंग से संरक्षा सुदृढ़, उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2017-18 में मात्र 5 रेल दुर्घटनाएं जयपुर। रेलवे में संरक्षा को सदैव ही प्रथम स्थान पर रखा जाता है और संरक्षा को सुदृढ़ किये जाने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे है, जिससे रेल संचालन को संरक्षित व सुगम बनाया जा सकें। इसके लिए ट्रेक अनुरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे पर वर्ष 2017-18 में सम्पूर्ण रेलवे पर रेल दुर्घटनाओं के केवल दो अंको में कुल 73 मामले दर्ज किये गये हैं। यह संख्या विगत 35 वर्षों में पहली बार 100 से कम है। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर विगत वर्षों में ट्रेक नवीनीकरण, अनुरक्षण, नई तकनीक तथा स्टाफ प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेक नवीनीकरण पर वर्ष 2017-18 के बजट में 252 प्रतिशत वृद्धि के साथ 442 करोड़ रू. का बजट आवंटन किया गया तथा इस वर्ष के बजट में इस मद पर 540 करोड़ रूपये का बजट प्रदान किया गया है। ट्रेक के सृदृढ़ीकरण के कार्यों के परिणामस्वरूप इस रेलवे पर वर्ष 2017-18 में मात्र 5 रेल दुर्घटनाएं घटित हुई है। 
सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिये पुराने ट्रेन को नवीनीकरण तथा समयानुसार अनुरक्षण के कार्य पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे पर वर्ष 2017-18 में 73 रेल दुर्घटनाएं दर्ज की गई है। रेल संचालन में संरक्षा प्रमुख ध्येय है तथा रेलवे का प्रयास है कि संरक्षा कार्यो में किसी भी प्रकार नहीं आये और यात्रियों को सुरक्षित उनके गतंव्य तक पहुचाना प्राथमिकता में सम्मलित है। 

खिड़की पर आरक्षित टिकट यूपीआई से बुक कराना हुआ सस्ता,रेलवे ने डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए 5 प्रतिशत छूट का किया प्रावधान जयपुर। प्रौद्योगिकी के प्रयोग में भारतीय रेल देश के अग्रणी विभागों में शामिल है। सरकार के डिजीटाईजेशन मिशन को बढ़ावा देने में भारतीय रेल समय-समय पर बड़े कदम लेती रही है। इसी दिशा में रेलवे काउन्टर से जारी आरक्षण टिकटों में नकद लेन-देन को कम करने तथा डिजीटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने मूल किराये में 5 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे
के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार रेल मंत्रालय ने यह निर्णय किया है कि जो टिकटें आरक्षण/बुकिंग काउण्टर से जारी किये जायेगेें तथा जिनका भुगतान भीम (BHIM) एप्लीकेशन सहित सभी यूपीआई (Unified Payment Interface) के माध्यम से किया जायेगा, उनके मूल किराये पर 5 प्रतिशत की छूट लागू होगी। यह छूट उन टिकटों के मूल किराये पर देय होगी, जिनमें मूल किराया न्यूनतम 100 रू. या अधिक होगा। टिकटों पर मिलने वाली यह छूट अधिकतम 50 रू. तक होगी। यह छूट अनारक्षित टिकटों, मासिक टिकटों तथा ई-टिकटों पर लागू नहीं होगी। फिलहाल उपनगरीय खण्डों पर मासिक टिकटों की बुकिंग डिजीटल साधनों से करने पर 0.5 प्रतिशत छूट पहले से ही लागू है।
यह छूट प्रथम आरक्षण चार्ट बनने तक देय है। प्रथम चार्ट बनने के बाद यह छूट प्रदान नहीं की जायेगी। तथापि प्रचलित निर्देशों के अनुसार प्रथम चार्ट बनने के बाद सीट/शायिका खाली रहने पर 10  प्रतिशत की रियायत पूर्ववत् चालू रहेगी डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने का यह प्रयोग 02 अप्रैल 2018 से तीन माह के लिए पहले किया जायेगा। इससे यात्रियों को आरक्षित टिकट बुक कराते समय नकद भुगतान से निजात मिलेगी। 

दिया उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता का परिचय जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर कार्यरत टीटीआई मुकेश कुमार मीना ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री को उसके एक लाख बाईस हजार रुपये वापस लौटाए। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार मुकेश कुमार मीना सोमवार दिनांक 26.03.2018 को ट्रेन संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे थे । इसी दौरान एक यात्री के मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखने के लिए ट्रेन कंडक्टर सीटीआई राजेश श्रीवास्तव से शिकायत पुस्तिका लेने के लिए ए सी कोच में गये। वापसी में उन्हे कोच संख्या ए-1 की गेलेरी में नोटों का एक बंडल पडा मिला। मुकेश कुमार मीना ने रुपये उठाकर आसपास के यात्रियों से पूछताछ की। अन्त में उन्होने घटना की सूचना ट्रेन कंडक्टर सीटीआई राजेश श्रीवास्तव को दी। उसी दौरान अपने रुपए खोजते जालंधर निवासी सतवीन्दर सिंह वहाॅं पहुॅंचे । पूरी छानबीन कर मुकेश ने एक लाख बाईस हजार रुपये सतवीन्दर सिंह को सौंप दिये । सतवीन्दर सिंह ने मुकेश कुमार मीना के ईमानदारी की प्रशंसा की तथा रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया। मुकेश कुमार मीना के उच्च नैतिक आचरण की उत्तर परिचम रेलवे के महाप्रबन्धक टी.पी. सिंह ने सराहना की तथा मण्डल रेल प्रबन्धक जयपुर सौम्या माथुर ने टीटीआई को रू. 2500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की। 

Powered by Blogger.