हिन्द रक्षक सेवा संस्था की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित,608 यूनिट रक्तदान
जयपुर। 1008 महामण्डलेश्वर बाल मुकुन्दाचार्य की प्रेरणा से रणजीत सिंह सोडाला के 52वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सिविल लाईन्स स्थित ईसरदा हाउस में हिन्द रक्षक सेवा संस्था की ओर से 'लाडली लक्ष्मी योजना' व थैलिसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाराज बालमुकुन्दाचार्य, मेघ सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं शहीदों को पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत स्कूली बच्चियों को तिलक कर एवं स्वच्छ भारत अभियान के प्रथम सौपान वाल्मिकी बन्धुओं का सम्मान किया गया। शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, सन्तोकबा दुर्लभजी की टीम के सहयोग से 608 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व महापौर व विधायक मोहनलाल गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री सोहन लाल तांबी, पूर्व सांसद राजसमन्द गोपाल सिंह ईड़वा, सतीष पूनिया, सर्व ब्राहा्रण समाज अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रितु अग्रवाल, करणीसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राजपूत समाज अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा, करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, दुर्ग सिंह, नटवर लाल शर्मा समाजसेवी पूर्व चैयरमैन कृषि उपज मण्डी, रणजीत सिंह गेदिया पूर्व चैयरमेन, भवानी सिहं, पहाड सिहं कुण्डल युवा अध्यक्ष प्रदेश रावणा राजपूत समाज, ईश्वर सिंह जसोल बाडमेर अध्यक्ष, मूल सिहं जिला अध्यक्ष पाली,कुलदीप जी मिश्रा पूर्व चैयरमेन नगर निगम, विजय पेशवानी सिंधी समाज प्रदेश अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह राजावत, सरपंच चंदलाई, सरपंच अलवर, मलाना रेखा कंवर प्रदेशमंत्री महिला मोर्चा भाजपा, रेणु कंवर, सुमन शर्मा, सभी संगठनो व समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।