सरस डेयरी द्वारा संचालित सरस पार्लरो पर 30 रूपए सस्ता मिलेगा घी
जयपुर। राजस्थान को-आॅपरेटिव डेयरी फैडरेशन से सम्बद्ध जिला संघो द्वारा राज्यभर में स्वयं के सरस पार्लरो पर सरस घी अब वितरक दर पर उपलब्ध होगा। फैडरेशन के इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं को कन्ज्यूमर पैक में 1 लीटर सरस घी खरीदने पर 30/- रूपये का फायदा होगा। यह सुविधा केवल सरस डेयरियों द्वारा चालित सरस पार्लरो पर किसी भी कन्ज्यूमर पैक में घी खरीदने पर कन्ज्यूमर पैक की केवल 1 यूनिट प्रति उपभोक्ता तक ही सीमित होगी।
यह जानकारी देते हुए डेयरी फैडरेशन के उप प्रबन्धक, जन सम्पर्क विनोद गेरा ने बताया कि डेयरी द्वारा चालित सरस पार्लरो पर 1 लीटर मोनोकार्टन पैक 420/- रूपये के स्थान पर अब 390 रूपये में उपलब्ध होगा। इसी प्रकार 5 लीटर टिन पैक 2100/- रूपये के स्थान पर 2020 रूपये में उपलब्ध होगा। सरस गाय के घी का 1 लीटर मोनोकार्टन पैक 460/- रूपये के स्थान पर अब 430 रूपये में उपलब्ध होगा। इसी प्रकार गाय के घी का 5 लीटर टिन पैक 2300/- रूपये के स्थान पर 2215 रूपये में उपलब्ध होगा। डेयरी की ओर से वर्तमान में जेएलएन मार्ग,जयपुर डेयरी पुलिया के पास,विधानसभा में ,हाईकोर्ट में और सचिवालय में पार्लर संचालित किए जा रहे है,जहां से घी 30 रूपए सस्ता मिलेगा।
saras ghee cut price,Saras Ghee Jaipur, Jaipur Zila Dugdh Utpadak Sahakari Sangh