भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ

गणेश निमंत्रण एवं स्टीकर का किया विमोचन भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ
जयपुर 5 अप्रेल। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मोती डूंगरी स्थित गणेश जी के मंदिर में आज प्रातः 9.00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश निमंत्रण के साथ 1 माह तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलने वाले भगवान परशुराम जयन्ती समारोह की विधिवत शुरूआत हुई है।
महासभा के जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने अपनी पत्नी नीलम मिश्रा, संत-महन्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमत्रिंत किया और समारोह की सफलता के लिये गणपति की पूजा की। इस अवसर पर विधि विधान से गणेष जी को निमंत्रित किया गया एवं उपस्थित विद्वान पण्डितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर पाठ किया।
इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा, नीलम मिश्रा सपत्नीक, महामण्डलेश्वर महंत पं. पुरूषोत्तम भारती, प्रमुख ज्योतिष पं. मुकेश भारद्वाज, पं. पवन शास्त्री ने पूजा अर्चना कर गणेश निमंत्रण किया। इस अवसर पर एक रंगीन स्टीकर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर अंतर्राश्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिशाचार्य पवन शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, महासभा के मुख्य समन्वयक योगेश दाधीच, महिला प्रकोष्ट की संभाग अध्यक्ष डाॅ. स्नेहलता भारद्वाज, अनीता शर्मा, विजय भास्कर, डीपी शर्मा, शास्त्री नगर ईकाई अध्यक्ष नरेश शर्मा, पं. विष्णु दत्त शर्मा, सुनिल शर्मा, मनोज शर्मा, युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष दिनेश शर्मा, हवामहल के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, प्रताप नगर ईकाई अध्यक्ष विजय राघव शर्मा, किशनपोल से अशोक पारीक, मुथरेश शर्मा सहित बडी संख्या में स्टीकर विमोचन समारोह में उपस्थित थे। 
विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से महासभा के लगभग 200 ब्राह्मण समाज के विभिन्न ब्लाॅकों के पदाधिकारी एवं गणमान्य विप्र बन्धु इस अवसर पर उपस्थित थे । ब्राह्मण युवाओं ने गणेश जी महाराज और भगवान परशुरामजी के जयकारे के नारे लगाये। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि 1 माह तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारम्भ आज हो गया है और पूरे प्रदेश में शोभा यात्रा कीर्तन सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम 1 माह तक चलेंगें।