जनार्दन द्विवेदी की जगह अशोक गहलोत को बनाया कांग्रेस का संगठन महासचिव, जनार्दन द्विवेदी ने खुद निकाले खुद को हटाने और गहलोत की नियुक्ति के आदेश, अशोक गहलोत की जगह राजीव सातव बने गुजरात कांग्रेस के प्रभारी, अशोक गहलोत ने ट्वीट करके राजीव सातव को बधाई दी, गहलोत ने कहा, संगठन मजबूत करने में हम सब लोगों की भागीदारी होगी, जयुपर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी ने बड़ा बदलाव करते हुए अशोक गहलोत को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है, अशोक गहलोत को जनार्दन द्विवेदी की जगह कांगेस का संगठन महासचिव बनाया है। राजीव सातव को अशोक गहलोत की जगह गुजरात का प्रभारी बनाया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को उड़ीसा का प्रभारी बनाया है, महेंद्र जोशी की जगह लालजी देसाई को सेवादल का मुख्य संगठक बनाया है। अशोक गहलोत ने टृवीट करके राजीव सातव को बधाई दी और गुजरात कांग्रेस नेताओं का आभार जताया, गहलोत ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं से राजीव सातव का सहयोग करने और उनके साथ पार्टी को मजबूत करने के काम में जुटने की अपील की। नई जिम्मेदाी मिलने पर गहलोत ने कहा कि गहलोत ने कहा, संगठन मजबूत करने में हम सब लोगों की भागीदारी होगी।
कांग्रेस में संगठन महासचिव बनने वाले गहलोत राजस्थान के पहले कांग्रेस नेता :
अशोक गहलोत को कांग्रेस का संगठन व प्रशिक्षण महासचिव बनाने के बाद कांग्रेस की केंद्रीय राजनीति में उनका कद बढ़ गया है। गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष के लगातार संपर्क में रहेंगे। कांग्रेस में सभी अहम फैसले और नियुक्तियां अशोक गहलोत के दस्तखत से होंगी। कांग्रेस संगठन और प्रशिक्षण का जिम्मा गहलोत के पास रहेगा। राजस्थान से कांग्रेस मेेंं इस पद पर पहुंचने वाले अशोक गहलोत पहले नेता हैं। अशोक गहलोत इस नियुक्ति् के साथ ही एआईसीसी के शीर्ष नेताओं में शामिल हो गए हैं। अशोक गहलोत की इस नियुक्ति के कांग्रेस में सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक अब राजस्थान में सचिन पायलट के लिए फ्री हैंड का रास्ता भले खुल गया है, लेकिन गहलोत का दखल फिर भी रहेगा।
Post a Comment