सी.ए. छात्रों Article Assistants के लिए 24 मार्च 2018 को एवं सी.ए. सदस्यों के लिए एवेयरनेस प्रोग्राम 25 मार्च को जयपुर। भारतीय सी.ए. संस्थान की जयपुर शाखा के अध्यक्ष सी.ए. अंकित जैन ने बताया कि दिनांक 24 मार्च 2018 को सीए. छात्रों के लिए बैंक आॅडिट पर आधे दिन की सेमिनार का आयोजन जयपुर शाखा में किया जायेगा। इसके मुख्य वक्ता अकेश व्यास नई दिल्ली से होगें। वेे सी.ए. छात्रों Article Assistants को बैंक अॅाडिट की बारीकियों के बारे में बतायेगें। जयपुर शाखा के सचिव सी.ए. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि सी.ए. सदस्यों के लिए बैंक आॅडिट पर एक दिन का एवेयरनेस प्रोग्राम 25 मार्च 2018 को जयपुर शाखा में रखा गया है। इस कार्यक्रम में सी.ए. निरंजन जोशी, मूम्बई, सी.ए. अकेश व्यास, नई दिल्ली व सी.ए. निशीथ सेठ, नई दिल्ली से होगें। इस कार्यक्रम के अन्त में बैंक आॅडिट विशेषज्ञों के द्वारा एक पेनल डिस्कशन भी रखा गया है।

Post a Comment