भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

जयपुर। लंबे समय से प्रदेश की राज​नीति में चल रही अफवाहों पर आखिरकार विराम लग ही गया,जब बुधवार को स्वयं अशोक परनामी ने अपने इस्तीफे की पुष्ठि की। परनामी को केन्द्रीय कार्यसमिति का सदस्य भी बनाया गया है। दिसंबर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा में यह बदलाव किया गया है। परनामी ने 16 अप्रैल को ही भेज दिया था इस्तीफा।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद से अशोक परनामी के इस्तीफे को पार्टी आलाकमान ने मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही परनामी को राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बजाय अब राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। परनामी अब अमित शाह की टीम में शामिल हो गए हैं, जिन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।