ब्राह्मणों को संस्कारों के बल पर आगे बढना चाहिए  
आर्थिक आधार पर ब्राह्मण आरक्षण की मांग पर फिर मुखर हुआ ब्राह्मण
जयपुर 6 मई। ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है। ब्राह्मण बच्चों को संस्कारित कर भगवान परशुराम जी की तरह जितेन्द्रिय बनना चाहिए। ये विचार आज भगवान परशुराम जयंती समारोह के समापन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित ‘‘ ब्राह्मण रत्न ’’ सम्मान समारोह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. बी.डी. कल्ला ने कहे। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्षता करते हुये सर्व ब्राह्मण महासभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्यण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता है। लेकिन अब ब्राह्यणों को भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए और जब ब्राह्यण आगे बढेगा तो देश में सामाजिक समरसता बढेगी और अग्रणी भूमिका निभाने वाला ब्राह्यण आज पिछड रहा है। उसे भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए। मिश्रा ने 14 प्रतिशत आरक्षण ब्राह्यणों को मिले इसके लिये दबाव बनाने की बात कही तथा सभी ब्राह्यणों में एक स्वर में मिश्रा के साथ संघर्ष का ऐलान किया। 
विशिष्ठ अतिथि सांसद रामचरण बोहरा ने इस अवसर पर कहा कि वे समाज का एक हिस्सा है जहां भी समाज को आवश्यकता होगी वे साथ रहेंगें। साथ ही उन्होने ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों को सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजूट करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। 
उपमहापौर मनोज भारद्वाज ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि सभी ब्राह्मण संगठनों को रचनात्मक कार्यो की तरफ बढना चाहिए। परशुराम यात्रा के संचालक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्यण को अब हर क्षेत्र में आगे बढना चाहिए परशुराम  के विशय में अज्ञानता वश कई विभेद पडे है उन्हे दुर करना चाहिए। इसके लिये एक लाख ग्यारह हजार किलोमीटर की यात्रा कर युवाओं को प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है।  इस अवसर पर गोविन्द पारीक डिप्टी डायरेक्टर डीपीआर ने ब्राह्यण और सर्व समाज विषय पर अपने विचार प्रकट किए। सर्व ब्राह्यण महासभा की प्रदेशाध्यक्ष सविता शर्मा, जयपुर संभाग अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के पदाधिकारियों बाबूलाल शर्मा, दिनेश शर्मा ने अतिथीयों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। अन्त में जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने अतिथीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर पुरण कुमार झा-भारतीय पुलिस सेवा, प्रोफेसर के.बी. शर्मा-शिक्षा, रविन्द्रनाथ शर्मा- विधिक सेवा, डाॅ. विनय भारद्वाज- वैज्ञानिक सेवा,लोकेश कुमार शर्मा-राज्य प्रशासनिक सेवा, राजेश पारीक- राजकीय सेवा, डाॅ. अनिल दूबे-चिकित्सा,सुनिल कुमार शर्मा-समाज सेवा, विष्णु शर्मा-पत्रकारिता, दीपक कुमार शर्मा-राज्य पुलिस सेवा, पुष्पेश शर्मा-पत्रकारिता, आनन्द पारीक-चार्टेड अकाउटेंट, डाॅ. माताप्रसाद शर्मा-संस्कृत शिक्षा, अनिल शर्मा-राजनीतिक पत्रकारिता, मुकेष शर्मा-समाज सेवा, सुश्री सीमा शर्मा-राज्य प्रशासनिक सेवा, आशीष मेहता-पत्रकारिता, महेश दाधीच-पत्रकारिता, एडवोकेट आलोक शर्मा-विधिक सेवा, शरद पुरोहित- पत्रकारिता, पवन खाण्डल-समाज सेवा, संजय कौशिक-पत्रकारिता, अनुराग त्रिवेदी-पत्रकारिता, ऋषिराज जोशी -पत्रकारिता, हिमांशु शर्मा-राज्य पुलिस सेवा, महेश शर्मा-पत्रकारिता, श्रीमती अंजना शर्मा-शिक्षा, चेतन्य कुमार शर्मा-पत्रकारिता, श्रीमती भारती गौड-साहित्य, श्रीमती राखी शुक्ला-पत्रकारिता, चन्द्रशेखर पारीक-इलैक्ट्रोनिक मीडिया, चींटू पाठक-फोटोग्राफर, डाॅ. नीलकमल पुरोहित-शिक्षा, चेतन गोस्वामी-लेखन, श्रीमती ज्योति गौतम- शिक्षा, डाॅ. राजकुमार शर्मा-ज्योतिष, डाॅ. सौरभ शर्मा-योग सेवा, हरिहर शर्मा-खेल, डाॅ. हेमंत शर्मा-चिकित्सा, दिलीप कुमार शर्मा-शिक्षा, संजय शर्मा-समाज सेवा, आलोक शर्मा-विदेश सेवा को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

जयपुर, 4 मई। राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में परिवार नियोजन के स्थायी साधनों को अपनाने में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को पुरूष नसबंदी दिवस आयोजित किया जायेगा। 
स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नवीन जैन ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को नियत दिवस नसंबदी सेवा कार्ययोजना के तहत प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को पुरूषबंदीवार दिवस आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जिले में उपलब्ध एनएसवी प्रशिक्षित सेवा प्रदाताओं की टीम की संख्या के अनुरूप कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। जिन जिलों में एनएसवी प्रशिक्षित सेवा प्रदाताओं की कमी है। उन्हें राज्य स्तर पर एनएसवी प्रशिक्षण हेतु नामांकन भेजने हेतु निर्देशित किया है।
जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा तीसरे बुधवार से कम से कम 10 दिन पहले तैयारी बैठक आयोजित कर प्रभावी रणनीति बनायी जायेगी। आमजन में पुरूषबंदीवार दिवस के प्रभावी प्रचार-प्रसार गतिविधियां भी आयोजित की जायेगी। उन्होंने इस कार्यक्रम में जिला स्तर, ब्लाॅक स्तर, प्रत्येक चिकित्सा अधिकारी, एलएचवी, एएनएम ब्लाॅक/पीएचसी आशा सुपरवाईजर एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा एक टीम के रूप में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। 
मिशन निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम की प्रभावी माॅनिटरिंग हेतु संभागवार राज्य स्तर की टीमें गठित कर दी गयी है। जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर भी पुरूषबंदीवार दिवस की सघन माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। 

जयपुर 4 मई 2018 । युवा कथाकार मुरारी गुप्ता के पहले कहानी संग्रह "मोगरी" का लोकार्पण शनिवार शाम  को बाइस गोदाम स्थित बोधि प्रकाशन सभागार में आयोजित किया जाएगा।  इस दौरान पुस्तक पर  चर्चा का कार्यक्रम भी होगा।  बोधी प्रकाशन के  माया मृग ने  बताया कि कार्यक्रम में शहर के साहित्यकार हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ रूपांतरकार और नाट्यकर्मी सौरभ श्रीवास्तव पुस्तक पर बीज वक्तव्य रखेंगे तथा साहित्यकार ओम नगर और युवा कवि तथा समीक्षक डॉ. रेवंत दान पुस्तक पर पत्र वाचन करेंगे।
उन्होंने बताया कि युवा कथाकार मुरारी गुप्ता अपनी किताब कहानियों का पठन करेंगे। माया मृग ने बताया कि मुरारी गुप्ता का यह कहानी संग्रह 'मोगरी' राजस्थान साहित्य अकादमी के आर्थिक सहयोग योजना के तहत चुना गया था।

बाड़मेर में नवीन इंजीनियरिंग काॅलेज खोले जाने को एआईसीटीई से मिली अनुमति
जयपुर, 04 मई। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बाड़मेर में नवीन राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि इस महाविद्यालय में पेट्रोलियम ब्रांच भी शुरू की जाएगी, जो कि देश की चुनींदा काॅलेजों में ही मिल पाती हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि पेट्रोलियम ब्रांच आज के समय की मांग है और इस समय पेट्रोलियम ब्रांच आईआईटी धनबाद, आईआईटी बाॅम्बे, आईआईटी मद्रास, यूपीईएस देहरादून, पीडीपीयू (गांधीनगर), एलपीयू, जालंधर जैसे संस्थानों में चल रही है। राज्य सरकारों के प्रयासों से बाड़मेर में ओएनजीसी की सहायता से रिफाइनरी का काम प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में बाड़मेर में पेट्रोलियम ब्रांच खोले जाने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि युवाओं को दक्षता हासिल होगी।
उन्होंने बताया कि बाड़मेर अभियांत्रिकी महाविद्यालय के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है और भवन निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसमें 13 करोड़ रुपए राज्य सरकार के स्तर पर एवं 13 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अगले सत्र से अभियांत्रिकी महाविद्यालय शुरू करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है। 

चुरु जिले के भोरूग्राम की धूलभरी गलियों में पले-बढ़े परमवीर सिंह अब उदयपुर के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं। 24 वर्षीय यह युवक आदिवासियों के उत्थान के माध्यम से सामाजिक कल्याण करने के लिए तत्पर है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने या फिर महानगरों की ओर रूख करने वाले अपने साथियों के विपरीत परमवीर सिंह में सामाजिक कल्याण के प्रति गहरा जुनून है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर से रूरल मैनेजमेंट में एमबीए कर रहे परमवीर सिंह वर्तमान में भोरूग्राम के अनेक युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बन चुके हैं।
भोरूग्राम से स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद परमवीर के पास अपने पिता के फैमिली बिजनेस से जुड़ने का विकल्प भी मौजूद था। परमवीर जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहते थे, जबकि उनके अधिकांश साथियों की पसंद सरकारी नौकरी थी। परमवीर कहते हैं ‘सामाजिक सेवा में दिलचस्पी होने के बावजूद मुझे यह पता नहीं था कि इसके लिए कैसे और कहां से शुरुआत करनी है। ऐसे में मुझे आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और इसके रूरल मैनेजमेंट कोर्स के बारे में जानकारी मिली।
ग्रेजुएशन के बाद परमवीर ने आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर में रूरल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लिया। वे कहते हैं ‘यूनिवर्सिटी के इस कोर्स के माध्यम से उन्हें फाइनेंशियल इन्क्लूजन, रूरल हैल्थ और लाइवलीहुड जैसे विषयों के बारे में गहराई से जानने का अवसर मिला। यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऑफ-कैम्पस लर्निंग ने उन्हें फील्ड वर्क एवं संगठनात्मक कौशल में जमीनी स्तर पर काम करने योग्य बनाया।‘
इस कोर्स के तत्काल पश्चात् उदयपुर के एक एनजीओ द्वारा परमवीर का चयन किया गया। इस एनजीओ द्वारा उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में जनजातीय समुदायों के कल्याण एवं एनवायरमेंटल संस्टेनेबिलिटी के  कार्य किये जाते हैं। परमवीर कहते हैं ‘दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता काफी हद तक आजीविका की संभावनाओं पर निर्भर होती है। हम जनजातीय लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग करने के अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण की क्षमता निर्माण के लिए शिक्षित करने का प्रयास करते हैं। परमवीर के पिता राजस्थान के चुरु जिले में स्थित भोरूग्राम में एक छोटी सी दुकान चलाते हैं।
परमवीर यहां स्थानीय लोगों के लिए कृषि, वानिकी, हैल्थकेयर, वाटर हार्वेस्टिंग तथा प्राकृतिक संसाधनों के पुनरोद्धार एवं प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाएं एवं लड़कियां जिनकी आधारभूत शिक्षा तक पहुंच नहीं है, के लिए चलाए जाने वाले एजुकेशन सेंटर्स में सहायता करते हैं।
जब परमवीर से पूछा गया कि वे रूरल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के प्रति इतने उत्सुक क्यों हैं, तो परमवीर ने बताया कि ‘जब हम गरीबों और सुविधाओं से वंचित लोगों के लिए कार्य करते हैं तो हमारे द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की तुलना में आत्मसंतुष्टि और अधिक मूल्यवान हो जाती है। लोगों की सेवा करने से जरूरतमंद लोगों के कल्याण पर तत्काल एवं गहरा असर पड़ता है। इससे आप लोगों को अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करते हैं।  

अनछुई परिधि: केन्द्र बर्बाद
जयपुर 4 मई, 2018। युद्ध अभ्यास विजय प्रहार की गति कुछ समय से बढ़ रही है। जैसे-जैसे युद्ध अभ्यास समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वह सप्त शक्ति कमांड के विशेष बल के लिए धार तेज करने का समय है। दुनिया में सबसे अच्छे विशेष बलों में से एक के रूप में पहले से ही मान्यता प्राप्त, वे दुष्मन के इलाके में घुस कर  दुश्मन के मुख्यालय को नष्ट करने के लिए हमले में मशगूल थे।  100 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों की एक टुकड़ी को 4 किमी से अधिक की उंचाई से अंधेरी रात में गिरा दिया गया था, जब इनको अपने हाथ भी नहीं दिखाई दे रहे थे, एक क्षेत्र पर जहाॅं उन्होंने केवल नक्शे पर देखा था, इन निर्देशों के साथ कि आप पैराशूट 600 से 700 मीटर पर ही खोलेंगे, वे अपने पैराशूट खोलने से पहले 4 किलोमीटर के करीब पत्थरों की तरह गिरे और आकाश से भूत जैसे दुश्मन के बीच अचानक दिखाई दिए। दुश्मन सैनिकों ने अपने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था। 
मुख्यालय को खत्म करने और दुश्मन को खत्म करने के बाद, जो कि संख्याओं में बहुत अधिक था, दुश्मन के सैनिक प्रतिक्रिया करने के लिए बहुत असमर्थ थे, कमांडो उस गति से गायब हो गए जिस गति से वे आए थे।  हालांकि इस बार उनके पास उड़ने के लिए हवाई साधन नहीं था और दुश्मन के द्वारा उन्हें देख लेने की पूरी गुंजाईश थी जो कि अभी तक फ्रंट लाइन्स पर तैनात था।
स्पेशल फोर्स काॅम्बैट फ्री फाॅल आॅपरेशंस गलती की किसी गुंजाईश के बिना बहुत अधिक सटीक उच्च जोखिम संचालन है जिसमें छोटी सी गलती की कीमत जीवन की हानि होती है।  तिरंगा उनके दिमाग में और देश का जज्बा उनके दिल में लिए - इन कमांडोज़ ने कभी भी डरना नहीं सीखा।

जयपुर, 4 मई। 12 अरब डॉलर के जेएसडब्ल्यू समूह के भारत के प्रमुख इस्पात उत्पादक और प्रमुख कारोबार जेएसडल्ब्यू स्टील ने अपने मूल्यवर्धित इस्पात पोर्टफोलियो को मजबूती देने की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया है। अपने मूल्यवर्धित पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने की रणनीति के अंतर्गत जेएसडब्ल्यू स्टील ने आज राजस्थान में जेएसडब्ल्यू एवरग्लो लॉन्च किया। जेएसडब्ल्यू एवरग्लो एक कलर-कोटेड स्टील उत्पाद है जिसका लक्ष्य आधुनिक भारत के लिए खूबसूरत और नवोन्मेषी रुफिंग और वॉल सॉल्यूशंस मुहैया कराना है। जेएसडब्ल्यू एवरग्लो जेएसडब्ल्यू स्टील की ओर से 10 वर्षों की वारंटी के साथ आता है, यह भारत में पहली बार है जब एक स्टील कंपनी रिटेल ग्राहकों को एक दशक की वारंटी की पेशकश कर रही है। 
जेएसडब्ल्यू की खास बात यह है कि उत्पाद विभिन्न रंगों में उपलब्ध है जो घर को पहले के मुकाबले कहीं अधिक खूबसूरत बनाता है। लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए जेएसडब्ल्यू एवरग्लो शीट सुरक्षा की 8 सतहों के साथ आते हैं। प्रत्येक सतह देश में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता मुहैया कराने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। एवरग्लो के उत्पाद 11 हाई प्रेशर टेस्ट से होकर गुजरते हैं जिससे उच्चतम गुणवत्ता के मानक बनाए रखे जा सकें। जेएसडब्ल्यू समूह नवोन्मेष के मामले में अग्रणी रहा है। जेएसडब्ल्यू स्टील भारत में उत्पादों की व्यापक श्रृंखला की पेशकश करता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक मजबूत मूल्यवर्धित स्टील उत्पाद पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए अपनी प्रौद्योगिकी क्षमता का लाभ उठाया है। कंपनी ने होम एप्लायंसेज, सौर उद्योग, ऑटोमोटिव उद्योग जैसे विभिन्न कार्यों के लिए नवोन्मेशी उत्पाद पेश किए हैं। 
जेएसडब्ल्यू एवरग्लो की पेशकश के बारे में जयंत आचार्य, निदेशक-कॉमर्शियल एंड मार्केटिंग, जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा, स्टील रोजाना की जिंदगी का एक एकीकृत हिस्सा है और जेएसडब्ल्यू भारतीय उपभोक्ताओं तक विश्वस्तरीय इस्पात उत्पाद पहुंचाने के लिए जानी जाती है। हम इस्पात को खूबसूरत बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
 हमारी प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम उपभोक्ताओं की बदलती इच्छाओं पर करीबी नजर रखती है। वे उपभोक्ताओं की इच्छाओं का इस्तेमाल कड़े गुणवत्ता मानकों के साथ नए विचारों को जोड़कर नवोन्मेशी उत्पाद विकसित करने के लिए करते हैं। हमारे अध्ययन से जो सबसे प्रमुख बात हमारे सामने आई वह यह थी कि डिजाइन को लेकर सजग उपभोक्ता इस्पात की छतों के निचले हिस्से से नाखुश रहते हैं। यही बात है जिसे अब हमने बदला है। जेएसडब्ल्यू एवरग्लो की लॉन्चिंग के साथ हम एक कदम आगे बढ़ रहे हैं जहां इस्पात न सिर्फ  बाहर से खूबसूरत दिखेगा बल्कि भीतर से भी।
नवोन्मेशी पेशकश के बारे में विनय श्रॉफ, कार्यकारी उपाध्यक्ष-सेल्स एंड मार्केटिंग, जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा, जेएसडब्ल्यू स्टील को दुनिया भर में उच्च स्तरीय मूल्यवर्धित स्टील के मामले में अग्रणी के तौर पर जाना जाता है। हम भारत में कुछ सबसे अग्रणी इस्पात उत्पाद लॉन्च करने के लिए बेहतरीन प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाते हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से हमने गालवॉल्यूम और कलर कोटेड उत्पाद पेशकर रुफिंग और वॉल श्रेणी में बदलाव का नेतृत्व किया है। आज जेएसडब्ल्यू एवरग्लो की पेशकश के साथ हम एक बार फिर रुफिंग और वॉल मार्केट में प्रौद्योगिकी के लिहाज से बेहतर उत्पाद के माध्यम से बदलाव लाने का वादा करते हैं जो लंबे समय तक टिकने और गुणवत्ता का भरोसा दिलाता है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर गुरुवार को गुलाबी नगरी जयपुर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं,प्रदेश में आए तुफान के चलते लोगों की मौत के बाद स्वयं अशोक गहलोत ने जन्मदिन सादगी से मनाया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिवस पर 482 यूनिट रक्त एकत्रित कालवाड़ रोड़ स्थित सांगा मैरिज गार्डन में गुरूवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के जन्मदिन पर झोटवाड़ा युवा नेता एवं पीसीसी सदस्य मुकेश वर्मा(कुमावत) के तत्वावधान में साथी सेवा संस्थान की और से आयोजित रक्तदान शिविर में 482 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।  शिविर में पूर्व सांसद महेश जोशी, अश्कअली टांक,बी एल खाबरी,एआईसीसी सदस्य एवं पीसीसी महासचिव वैभव गहलोत,पुखराज पाराशर,संजय बापना,पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल,पीसीसी उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ अर्चना शर्मा,हरीश चौधरी,मो.इक़बाल,देवेंद्र बुटाटी,विजय जांगिड़ व अन्य कांग्रेसजन ने शिरकत की। शिविर एसएमएस ब्लड बैंक,स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक और डॉ रामपाल ब्लड बैंक के सहयोग से लिया गया। शिविर में युवाओं एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 350 युनिट रक्त हुआ एकत्रित प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की तरफ से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 350 युनिट रक्त एकत्र किया गया। कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण तंवर ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आमजन परेशान और दुखी हो गया है। इस सरकार ने ना तो किसानों के हित के कभी सोचा और ना ही व्यापारियों के लिए। इस सरकार में मजदूर से लेकर व्यापारी तक सभी त्रस्त हैं और आज गहलोत के जन्मदिन पर उमड़े जनसैलाब को देखते हुए लगता है कि राजस्थान की जनता ने सरकार को बदलने का मन बना लिया है।  ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सैन ने बताया कि जिस उत्साह से आज प्रदेश भर में लोगों ने रक्तदान में भाग लिया है वह इस बात का संकेत है कि भाजपा सरकार का जाना तय है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया ,प्रदेश कांग्रेस महासचिव वैभव गहलोत ,हरिशंकर जांगिड़ ,अनुभव चंदेल ,हरदीप चहल,अमर चंद कुमावत ,नितेश सोनी,अंकित जांगिड़ ,चंद्र प्रकाश सैन ,धनराज कुमावत,लोकेश सैनी ,दिनेश कुमावत ,सुमंत सिंह जगावत ,दीपक सैनी,किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ मनोज नालपुरिया ,अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष सुरेश गोड़ीवाल,महासचिव दशरथ बुनकर,उद्योग प्रकोष्ठ सचिव सुनील सेवक, विराट नगर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सेन ,शाहपुरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजीलाल सैन समेत अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।  

जयपुर 3 मई, 2018। सेना द्वारा नागौर जिले में सैनिक सामान्य, क्लर्क, तकनीकी, ट्रेड्समैन और सैनिक नर्सिंग भर्ती का आयोजन 1 से 12 जुलाई 2018 तक नागौर स्पोर्ट्स स्टेडियम, नागौर में किया जाएगा । आवेदक 16 मई 2018 तक भर्ती के लिए आवेदन सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं।

जयपुर। लम्बे समय के अंतराल के बाद नगर निगम जयपुर को स्थाई मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मिल गया। स्वायत्त शासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर जगदीश फुलवारिया को जयपुर नगर निगम में सीएफओ लगाया है। फुलवारिया अभी अजमेर नगर निगम में सीएफओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं नगर निगम जयपुर में सहायक अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया को सीएफओ का अतिरिक्त चार्ज दे रखा था। गौरतलब रहे कि पिछले कुछ माह से राजधानी जयपुर में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही है। इसको देखते हुए नगर निगम आयुक्त रवि जैन ने स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से बात कर यहां सीएफओ लगाने की मांग की थी। 

80 हजार शिक्षक रहेंगे ड्यूटी पर
6 मई को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक होगी परीक्षा
जयपुर, 2 मई। प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीईएड) बीएसटीसी  की परीक्षा आगामी 6 मई को राज्य के सभी 33 जिलों में बनाये 1 हजार 856 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड 6 लाख 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह इस परीक्षा में बैठने वालों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देवनानी ने बताया कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 80 हजार शिक्षक परीक्षा ड्यूटी पर रहेंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों की प्रवेश सम्बन्धी समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार से विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस के दूरभाष नम्बर 02962-246022 और 02962-247022 पर विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पहली बार ओएमआर सीट पर परीक्षार्थी का नाम, फ़ोटो, रोल नम्बर अंकित रहेंगे। परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र साथ ले जा सकेंगे।

आरपीएससी और मंत्रालयिक चयन बोर्ड की भर्तियों में सभी वर्गों के अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क बराबर
जयपुर। राज्य सरकार ने चुनावी साल में प्रदेश के बेरोजगार अभ्यार्थियों को बडी सौगात दी है। अब राजस्थान लोग सेवा आयोग और मंत्रालयिक चयन बोर्ड की भर्तीयों में आर्थिक रूप से कमजोर अभर्थियों को आवेदन शुल्क में बडी राहत दी है।
कार्मिक विभाग के अनुसार अभ्यार्थियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ऐसे  सभी वर्गों के अभ्यार्थी जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम हैं उनको आवेदन शुल्क में एसटी एससी वर्ग के अभ्यर्थियों की तरह छूट दे दी गई है।
असल में मंत्रालयिक चयन बोर्ड और आरपीएससी की भर्तियों के लिए समान्य व अन्य वर्गों से भारी भरकम आवेदन शुल्क लिया जा रहा था। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से राहत देने की मांग की थी और सरकार ने इसे तत्काल मान लिया। 

युद्ध अभ्यास - विजय प्रहार
जयपुर। गुलाबी नगरी स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के फाॅर्मेशनों द्वारा युद्धाभ्यास - विजय प्रहार का सफल संचालन किया जा रहा है जिसमें लगभग 20000 से अधिक सैनिक पूरे जोष के साथ सूरतगढ़ के नज़दीक महाजन रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं। इस युद्धाभ्यास में अत्याधुनिक बहुउद्देशीय हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है।  यह युद्धाभ्यास पश्चिमी सीमान्त क्षेत्र में समग्र आक्रमण के एक छोटे से हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाला अभ्यास है।  जिसमें वायु-जमीनी संयुक्त आॅपरेशन में सैकड़ों लड़ाकू विमान, हजारों टैंक व तोपों के साथ वास्तविक खुफिया सूचनाऐं,चौकसी व गहन सर्वेक्षण का संयोजन स्थापित किया जा रहा है और समय-समय पर रसद समर्थन होगा।
महीने भर का अभ्यास अनिवार्य रूप से एक परमाणु छतरी के नीचे, हमारे विरोधी के दिल के करीब पंजाब क्षेत्र में बाधाग्रस्त इलाके में छेदक पैंतरेबाजी करने वाले युद्धाभ्यास में सैनिकों का अभ्यास करना है।
इस युद्धाभ्यास के दौरान दक्षिण पश्चिमी कमान के फार्मेशनों द्वारा नेटवर्क केंद्रित वातावरण में आज के अत्याधुनिक हथियारों के साथ समग्र संवेदनशील उपकरणों के प्रयोग, एयर केवलरी भूमिका के तहत् लड़ाकू हेलीकाॅप्टर की तैनाती व विषेष दस्तों द्वारा आक्रमणकारी नीति का अभ्यास किया जा रहा है।  इस अभ्यास के दौरान फाॅर्मेशनों द्वारा परमाणु युद्ध के हालातों का सामना करने के लिए अपनाई जाने वाली नीतियों व अभ्यास को बेहतर बनाया जायेगा।
सप्ताह के अंतिम चरण में उच्च सैन्य अधिकारियों जिसमें जनरल बिपिन रावत, थल सेना अध्यक्ष व लेफ्टिनेन्ट जनरल चेरिश मैथसन, आर्मी कमांडर दक्षिण पश्चिमी कमान के उपस्थित होने की संभावना है।
Powered by Blogger.